अयोध्या, मार्च 2 -- अयोध्या,संवाददाता। चैत्र या वासंतिक नवरात्र के पहले दिन 19 मार्च को राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र व श्रीराम नाम मंदिर स्थापना समारोह की मुख्य अतिथि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के बीच आम श्रद्धालुओं के दर्शन पर फिलहाल कोई रोक नहीं लगाई जाएगी। बताया जा रहा है कि हिंदी नववर्ष एवं नव संवत्सर के इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन रामलला के दर्शन से नये साल का उत्सव मनाते हैं। इस स्थिति में मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोकना उचित नहीं होगा। इसी दृष्टिकोण को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं शासन -प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा. अनिल मिश्र ने बताया कि 19 मार्च को आम श्रद्धालुओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.