रांची, मार्च 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम को लेकर उठे विवाद पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा और सम्मान बनाए रखना सभी सरकारों और राजनीतिक दलों की साझा जिम्मेदारी है। यदि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल से जुड़ी किसी प्रकार की चूक हुई है, तो उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए और तथ्यों के आधार पर उसकी निष्पक्ष समीक्षा की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पूरे देश की प्रतिनिधि होती हैं और उनका पद संविधान की सर्वोच्च गरिमा का प्रतीक है, इसलिए उनके साथ जुड़े किसी भी कार्यक्रम में आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर अनावश्यक राजनीतिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.