राष्ट्रपति दो अगस्त को दिखाएंगी सोल्जरथॉन को हरी झंडी
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो अगस्त को यहां राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की 253 साल पुरानी विरासत का जश्न मनाने के लिए आयोजित होने वाली पहली सोल्जरथॉन को हरी झंडी दिखाएंगी। राष्ट्रपति के अंगरक्षकों द्वारा आयोजित सोल्जरथॉन का उद्घाटन कारगिल युद्ध के 27 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी किया जाएगा। सोल्जरथॉन में अनुभवी धावक, परिवार, छात्र, संस्थान और कॉरपोरेट टीम भाग ले सकती हैं। इसमें 10 किलोमीटर, पांच किलोमीटर और तीन किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। इस दौरान भारतीय सेना सैन्य प्रदर्शन भी करेगी।राष्ट्रपति का अंगरक्षक दस्ता दुनिया का एकमात्र एयरबोर्न कैवेलरी रेजिमेंट है और भारतीय सशस्त्र बलों की सबसे सीनियर रेजिमेंट है। इसकी स्थापना 1773 में की गई थी। इसके सैनिकों को पैराट्रूपर्स और टैंकमैन दोनों के रूप में विशिष्ट रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.