बुलंदशहर, अगस्त 31 -- भाकियू लोकशक्ति कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यूजीसी रौल बैक, आर्थिक आधार पर आरक्षण,एससी,एसटी एक्ट में सुधार की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कोतवाली पुलिस को सौंपा। भाकियू लोकशक्ति कार्यकर्ता सोमवार को कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में मौजूद एसआई शिवराज सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि ऐसे कानूनों से देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। कानूनों में सुधार की आवश्यकता है। ज्ञापन में संगठन के जिला प्रवक्ता नरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ भूरा भाटी, दिनेश शर्मा, चित्र कुमार शर्मा सुरेंद्र सिंह,अश भाटी, योगेश कुमार, महेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। यह भी पढ़ें- आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...