रांची, फरवरी 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विदाई दी गई। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य व पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राष्ट्रपति को सखी मंडल की दीदियों की ओर से तैयार पलाश ब्रांड का विशेष उपहार भेंट किया। 'पलाश' ब्रांड झारखंड की महिलाओं की प्रतिबद्धता, परिश्रम और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है। सखी मंडलों से जुड़ी हजारों महिलाएं स्थानीय संसाधनों पर आधारित गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार कर न केवल अपनी आजीविका सुदृढ़ कर रही हैं, बल्कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही हैं। खाद्य सामग्री से लेकर हस्तशिल्प व दैनिक उपयोग की वस्तुओं तक, 'पलाश' आज विश्वसनीयता और गुणवत्ता का पर्याय बनता जा रहा है और घर-घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.