राष्ट्रपति को आमंत्रित करेगी शहीद स्मारक समिति
सराईकेला, सितम्बर 11 -- खरसावां। खरसावां में आगामी 1 जनवरी, 2027 को मनाए जाने वाले शहीद दिवस 'दीरी दुल सुनुम' की तैयारियों को लेकर गुरुवार को आदिवासी कला संस्कृति भवन खरसावां में शहीद स्मारक समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष सालेन सोय ने की। इसमें शहीद दिवस को लेकर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 जनवरी, 2027 को आयोजित होने वाले शहीद दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि खरसावां गोलीकांड झारखंड के इतिहास की महत्वपूर्ण घटना है। आजाद भारत में आदिवासियों पर हुए इस गोलीकांड में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी। उनके बलिदान और संघर्ष की गाथा को देश के सामने लाना और नई पीढ़ी को इस इतिहास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.