वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी। बीएचयू के प्रबंध अध्ययन संस्थान के प्रो. आशुतोष मोहन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया है। मंगलवार को बीएचयू में आयोजित समारोह में प्रो. मोहन का अभिनंदन किया गया। आईएम-बीएचयू में आयोजित विशेष समारोह में वरिष्ठ शिक्षकों, संकाय सदस्यों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी ने प्रो. मोहन के कार्यों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रो. आशीष बाजपेयी, प्रो. एसके दुबे, प्रो. आरके लोधवाल, प्रो. अमित गौतम, प्रो. अनुराग सिंह, प्रो. शशि श्रीवास्तव, प्रो. राजकिरण प्रभाकर, प्रो. आनंदिता चक्रवर्ती, प्रो. विशाल लहरी, प्रो. राम उरांव, प्रो. एसएन उपाध्याय, प्रो. अरुण देशमुख, डॉ. दीपक जायसवाल, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. आशीष आनंद, डॉ. ...