अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विकास कार्यों व नए प्रयोग के लिए मशहूर गोंडा ब्लाक की तलसेरा ग्राम पंचायत के लिए बुधवार को गौरव पूर्ण दिन होंगे। तलसेरा के ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह आज दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष तरल अपशिष्ट प्रबंधन का मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तलसेरा के प्रधान से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर चुके हैं और पंचायत को पुरस्कार भी मिला है। तलसेरा ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर को बेहद खास बनाया गया है। जिसको केंद्र व राज्य दोनों ने सराहा है। बुधवार को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में तरल अपशिष्ट प्रबंधन (ग्रे वाटर मैनेजमेंट) को लेकर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 10 प्रधानों को प्रस्तुतीकरण के लिए बुल...