पटना, मार्च 28 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बिहार के नालंदा दौरे को लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के दस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 31 मार्च को राष्ट्रपति का नालंदा में परिभ्रमण कार्यक्रम है। साथ ही, वह नालंदा के प्राचीन भग्नावशेष को भी देखेंगी। ऐसे में, विधि व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था के साथ भीड़ नियंत्रण तथा अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी बिप्रसे के पदाधिकारी संभालेंगे। गयाजी, नवादा, पटना, लखीसराय, अरवल एवं जहानाबाद के पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इन पदाधिकारियों में 29 मार्च को ही नालंदा समाहरणालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। इन पदाधिकारियों में आनंद प्रकाश, शंभूशरण पांडेय, शंभूनाथ, देवेंद्र प्रताप शाही, अनिल कुमार सिन्हा, शशि कुमार, दुर्गेश नंदिनी, राजीव कुमार, ऋषिकेश तिवारी एवं मनोज चौधरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.