बस्ती, मार्च 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बस्ती-अयोध्या हाईवे पर डायवर्जन लागू हो गया है। बुधवार रात से फोरलेन पर अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया।गोरखपुर की तरफ से आने वाली कामर्शियल गाड़ियों को पॉलीटेक्निक चौराहे से उतरौला की तरफ मोड़ दिया गया है। फुटहिया पर अयोध्या की तरफ जाने वाले लेन पर बैरीकेटिंग कर दी गई। फोर लेने पर छोटे वाहन जाने दिया जा रहा है, लेकिन ट्रक, लोडर व ट्रेलर आदि भारी वाहनों के आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.