जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर व आदित्यपुर दौरे को देखते हुए राज्य मुख्यालय से दो वरिष्ठ अधिकारियों को जमशेदपुर भेजा गया है। इनमें पूर्व डीसी और वर्तमान में गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. अमिताभ कौशल और एडीजी रैंक के अधिकारी मनोज कौशिक शामिल हैं। दोनों अधिकारियों ने सर्किट हाउस में पूर्वी सिंहभूम के डीसी व सीनियर एसपी एवं सरायकेला खरसावां के डीसी व एसपी के साथ बैठक की और तैयारियों के बारे में जाना। फिर दोनों अधिकारी जमशेदपुर में करनडीह स्थित दिशोम जाहेर एवं आदित्यपुर स्थित एनआईटी गये और वहां की तैयारियों की समीक्षा की। राष्ट्रपति 29 दिसंबर की सुबह जमशेदपुर पहुंचने वाली हैं। वे दिशोम जाहेर में ओल चिकि लिपि के 100 साल पूरे होने जबकि एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगीं।

हिंदी हिन्दुस्त...