रांची, दिसम्बर 27 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रपति के तीन दिनी झारखंड दौरे को लेकर शनिवार को रांची जोनल आईजी मनोज कौशिक, रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री व एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिस अफसरों, दंडाधिकारियों व जवानों को ब्रीफ किया। राष्ट्रपति के मार्ग, कार्यक्रम स्थलों, सुरक्षा प्रोटोकॉल, आपातकालीन सेवा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विस्तृत निर्देश दिए गए। प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर जवानों को मुस्तैद रहने की जानकारी दी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जुड़े रूट पर जरूरी प्रतिबंध और नो-फ्लाई जोन के बारे में बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.