रांची, फरवरी 7 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित झारखंड (रांची/जमशेदपुर) परिभ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (यातायात), अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), सदर एसडीओ, बिरसा मुंडा विमानपत्तन के निदेशक, सिविल सर्जन, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित भवन निर्माण, पथ निर्माण, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अग्निशमन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। डीसी ने राष्ट्रपति के दौरे को जिला प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.