लोहरदगा, दिसम्बर 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सीमावर्ती गुमला जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से लोहरदगा पुलिस भी अलर्ट हो गयी है। पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला अंतर्गत संचालित प्रमुख होटल लॉज की औचक जांच की गई। एसडीपीओ किस्को वेदांत शंकर के नेतृत्व में पुलिस ने होटल गीतांजलि, प्रिया लॉज, होटल अमृत पैलेस, होटल दिव्या पैलेस, होटल नोवेल्टी, पर्ल होटल, होटल रॉयल गैलेक्सी, होटल रेड रॉक, होटल बियान में औचक जांच किया।मौके पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्ष, पुलिस निरीक्षक किस्को अंचल, पुष्प लता कुमारी प्रभारी नियंत्रण कक्ष एवं संबंधित थाना प्रभारी के द्वारा किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.