जमशेदपुर, फरवरी 26 -- जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के समापन के बाद सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने उनके निर्धारित रूट पर लगाए गए बैरियर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। प्रमुख सड़कों पर आवाजाही रोक दी गई, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बस स्टैंड गोलचक्कर के पास चारों दिशाओं से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। खासकर स्कूल बसों को अधिक दिक्कत हुई। ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद रही और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करती रही, लेकिन कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। करीब आधे घंटे बाद धीरे-धीरे बैरियर खोले गए, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.