राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व डीएम-एसएसपी ने देखी गोवर्धन की व्यवस्था
मथुरा, मार्च 19 -- गिरिराज नगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन को लेकर जिलाधिकारी सीपी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गोवर्धन में निरीक्षण किया। राष्ट्रपति मुकुट मुखारविंद पर भी पूजा करेंगी। मुकुट मुखारबिंद मंदिर को उनके स्वागत के लिए सजाया जा रहा है। शाम को सीओ गोवर्धन ने फोर्स के साथ परिक्रमा मार्ग में निरीक्षण किया। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन मिलकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहे हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ आसपास के मार्गों का भी सोंदर्यीकरण किया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इस संबंध में मंदिर के रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.