जमशेदपुर, दिसम्बर 28 -- सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रपति का कार्यक्रम परसुडीह के करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान में प्रस्तावित है। आगमन के मद्देनज़र सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन के अनुसार, सोनारी एयरपोर्ट से करनडीह होते हुए परिसदन और खरकई गोलचक्कर तक के मार्ग पर सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों, ऑटो रिक्शा और बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। मानगो से सरायकेला, पोटका और चाईबासा जाने वाले वाहन मरीन ड्राइव होते हुए आदित्यपुर-गम्हरिया मार्ग का उपयोग करेंगे। पोटका, हाता और ओडिशा की ओर से मानगो बस स्टैंड आने वाले वाहन सरायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.