अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या, संवाददाता। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के गुरुवार को अयोध्या आगमन पर सुरक्षा के मद्देनजर होमवर्क शुरू हो गया है। मंगलवार को पुलिस अफसरों ने मातहतों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की और सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता का पाठ- पढ़ाया। बैठक में अधिकारियों ने ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी और अधिकारियों से संपर्क में रहने के निर्देश दिए। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एडीजी जोन प्रवीण कुमार, एडीजी सुरक्षा तरूण गाबा ने जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की मौजूदगी में सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इसमें पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी और फोर्स ड्यूटी प्वाइंट पर अलर्ट रहेंगे। सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि किसी प्रकार से समस्या आने पर तत्काल अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.