मथुरा, मार्च 19 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन लेकर मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में तैयारियां चल रहीं हैं। प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को पूरा करने में लगे हैं। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अभियंताओं को गोवर्धन में लगाया गया है। इससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। प्राधिकरण में नक्शा और प्रवर्तन के काम प्रभावित हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के प्रवास के लिए मथुरा आ रहीं हैं। 19 से 21 मार्च के बीच मथुरा, वृंदावन में मंदिरों के दर्शन के साथ गोवर्धन में दानघाटी के दर्शन के अलावा परिक्रमा भी करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अभियंताओं को गोवर्धन में तैयारियों को पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिरकण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन ने अधिशासी अभियंता अमरदीप दानघाटी मंदिर से...