राष्ट्रपति के अपमान पर भाजपाइयों ने किया विरोध-प्रदर्शन
रांची, मार्च 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अपमान करने को लेकर आक्रोशित भाजपा रांची जिला ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गोंदलीपोखर में बंगाल के सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज व संचालन उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया। जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने बताया कि बंगाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संथाल समारोह के दौरान बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के द्वारा अपमान किया जाना बेहद दुखदायी व संघीय व्यवस्था के खिलाफ है। इससे लगातार संघीय व्यवस्था कमजोर होगी। मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि राष्ट्रपति के अपमान से भाजपा कार्यकर्ता काफी आक्रोशित है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, अमरनाथ चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, प्रमोद सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.