जमशेदपुर, फरवरी 25 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं एसएसपी पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को ड्यूटी के संबंध में संबोधित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति का उच्चतम प्रोटोकॉल होता है। ऐसे में सभी पदाधिकारी और कर्मचारी दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समन्वय के साथ करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रोटोकॉल, सुरक्षा, समयबद्धता एवं आपसी समन्वय में चूक नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल, रूट लाइन, हवाई अड्डा/हेलिपैड, आवास स्थल, सभा स्थल, पार्किंग एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी निर्धारित समय पर मौजूद रहकर ...