दुमका, मार्च 9 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति का अपमान के लिए पश्चिम बंगाल सरकार और वहाँ की प्रशासन जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देश और समस्त आदिवासी समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। जिला मंत्री जितलाल राय ने कहा कि ममता बनर्जी ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर एक महिला राष्ट्रपति और आदिवासियों का अपमान कर बहुत बड़ा पाप किया है। महिला नेत्री पिंकी मरांडी ने पश्चिम बंगाल की घटना का विरोध करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक महिला होकर महिला राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर देश के राष्ट्रपति का अपमान के साथ -साथ पूरे आदिवासी समुदाय का भी अपमान किया है। उन्हें देश से और आदिवासी समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। पार्टी के नेता नलिन मण्डल ने कहा...