जमशेदपुर, फरवरी 26 -- जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज से दोपहर 3.20 बजे के बजाय 3.28 में निकलीं। वह गेट पर ही अपने काफिले को रोक गाड़ी से उतर गईं। वहां उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे महिला, पुरुष और और बच्चे खुशी से भारत माता की जय का नारा लगाने लगे। राष्ट्रपति ने वहां हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और सीधे छोटे-छोटे बच्चों के पास पहुंच गईं। उन्होंने एक तीन साल की बच्ची से हाथ मिलाया और उसका नाम पूछकर उसे टॉफी दी। इसके अलावा भी कई बच्चों को उन्होंने टॉफी बांटी। इस दौरान सुरक्षा बल उनके साथ था। उनके वहां पहुंचने के साथ कई लोगों ने सेल्फी लेना शुरू कर दिया। करीब दो मिनट वहां लोगों के साथ बिताने के बाद वह गाड़ी में बैठकर चली गईं। उनके जाने के साथ ही वहां खड़े लोग भारत माता की जय का नारा लगाने लगे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.