नई दिल्ली, फरवरी 1 -- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु सोमवार से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के छह दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि वह सोमवार शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगी। 3 फरवरी को राष्ट्रपति बालासोर में फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और इसके नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करेंगी। बुधवार को, मुर्मु रायरांगपुर के महुलडीहा में सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में भंजबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी और छात्रों से बातचीत करेंगी। बयान में कहा गया कि वह रायरांगपुर में सरकारी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, तीरंदाजी केंद्र, शहर सौंदर्यीकरण और जल निकासी उन्नयन परियोजनाओं जैसी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगी। 6 फरवरी को, राष्ट्रपति सिमलीपाल में आदिवासी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.