मथुरा, मार्च 21 -- राधाकुंड। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित गोवर्धन आगमन से पहले गिरिराज तलहटी में इंद्रदेव जमकर बरसे। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से परिक्रमा मार्ग पर बनाए गए स्वागत द्वार, होर्डिंग और पोस्ट कई स्थानों पर गिर गए, वहीं सड़कों पर पानी व कूड़ा-करकट फैल गया। 21 मार्च शनिवार को राष्ट्रपति के गिरिराज पूजन व परिक्रमा कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने 21 किमी लंबे परिक्रमा मार्ग को सजाया था, लेकिन गुरुवार रात को हुई बारिश ने व्यवस्थाओं को प्रभावित कर दिया। इसके बावजूद प्रशासन ने दिन-रात मेहनत कर तैयारियों को दोबारा दुरुस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस बीच विश्व प्रसिद्ध तीर्थ राधा-श्याम कुंड पर राष्ट्रपति के न आने की चर्चा भी लोगों के बीच रही। सुरक्षा के तहत पुलिस प्रशासन ने खाली स्थानों को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.