राष्ट्रनिर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री
देहरादून, सितम्बर 5 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। अपने कैंट रोड स्थित आवास में मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर फूल अर्पित किए। उन्होंने कहा कि उनका जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को ज्ञान, संस्कार और जीवन-मूल्यों से समृद्ध कर उन्हें सही दिशा प्रदान करते हैं। राष्ट्र एवं समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- Teachers Day 2026: डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.