पीलीभीत, जनवरी 24 -- पीलीभीत। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी, आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक एवं राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संपूर्ण जीवन देश की आज़ादी, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। लेखराज राठौर, हरिशंकर कश्यप, पुष्पेंद्र शुक्ला, कमल कुमार गौड़, राकेश मिश्रा, कामरान, नरेश शुक्ल, मुन्नी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.