बेगुसराय, अगस्त 19 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। समाज सेवा संघर्ष समिति ,गढ़हरा बरौनी की बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्षता करते हुए रिटायर्ड शिक्षक मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा ने कहा कि राष्ट्र बंधन के लिए 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन राष्ट्र ध्वज में रक्षा सूत्र बांध कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेने की अपील की। स्काउट से राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित रिटायर्ड रेलकर्मी सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय परिवेश में राष्ट्र के बाहरी एवं आंतरिक तत्वों द्वारा राष्ट्र को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जवाब में अपने-अपने आवास पर या अपने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थल पर सामूहिक रूप से राष्ट्र ध्वज में रक्षा सूत्र बांधने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...