मैनपुरी, अगस्त 5 -- भाजपा कार्यालय पर बुधवार को तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज जन आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। इस अभियान ने प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव की भावना को और सशक्त किया है। जिला प्रभारी ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर घर-घर संपर्क करें। हर घर तिरंगा अभियान में युवा और विद्यार्थियों को इस अभियान में शामिल करें। यह भी पढ़ें- 11-12 अगस्त को मंडलों में तिरंगा यात्रा, 13 को जिला स्तरीय आयोजन तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा क...