हापुड़, नवम्बर 7 -- डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने साथ मिलकर राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया गया। अध्यापिका शालिनी त्यागी ने सभी बच्चों को वंदे मातरम के इतिहास के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह गीत वर्ष 1875 में श्रीबंकिमचंद चट्टोपाध्याय द्वारा रचा गया था। वर्ष 1950 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने वंदे मातरम को राष्ट्रगीत का दर्जा प्रदान किया। डायरेक्टर आशा चौधरी, डीएन गौड़, मयंक त्यागी समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.