कटिहार, मई 26 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड अंतर्गत गुरूमैला पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में चेतना सत्र के दौरान राष्ट्रगीत को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब विद्यालय के कुछ शिक्षकों के बीच राष्ट्रगीत गाने को लेकर तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन गई। घटना की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तक पहुंचने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के दो शिक्षक पर आरोप लगाया गया है कि 23 मई को विद्यालय परिसर में चेतना सत्र के दौरान जब राष्ट्रगीत गाया जा रहा था। तब दोनों शिक्षकों ने इसका विरोध करते हुए राष्ट्रगीत गाने पर रोक लगाने की कोशिश की। आरोप है कि दोनों शिक्षकों ने यह कहते हुए हंगामा किया कि विद्यालय में राष्ट्...