संतकबीरनगर, जनवरी 25 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रगीत 'वंदेमातरम' के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में शनिवार को पार्वती इंटर कालेज, मेंहदावल में स्मरण उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान गोरखपुर क्षेत्र द्वारा किया गया। स्मरण उत्सव में विद्यालय के लगभग 800 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत के गायन के साथ हुई, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के वातावरण से सराबोर हो गया। विद्यार्थियों ने अनुशासनबद्ध तरीके से एक स्वर में राष्ट्रगीत गाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डा रजनीश ने कहा कि वंदेमातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और त्याग की भावना का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.