राष्ट्रगीत के अपमान के विरोध में प्रदर्शन
सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- सीतामढ़ी। राष्ट्रगीत के कथित अपमान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर राष्ट्र के प्रतीकों के सम्मान को लेकर नाराजगी जताई। विरोध में भाजपा के जिला पदाधिकारी और युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत, राष्ट्रध्वज और राष्ट्र के सम्मान के प्रति प्रत्येक नागरिक की आस्था और प्रतिबद्धता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है और इससे किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन जिलाध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.