मुंगेर, फरवरी 17 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में 13 फरवरी को आयोजित सीनेट बैठक के दौरान कथित रूप से राष्ट्रगान के अपमान की घटना को लेकर माहौल गरमा गया है। इस मामले में अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता आंदोलन के मूड में आ गये हैं। सोमवार को राष्ट्रगान के सम्मान में विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद छात्र नेताओं ने जहां हुआ राष्ट्रगान का अपमान, वहीं करेंगे हम उसका सम्मान जैसे नारों के साथ विरोध दर्ज कराया। यह कार्यक्रम विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कला मंच के नगर प्रमुख राज अभिजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर निर्धारित नियमावली के तहत राष्ट्रगान गाया। नगर मं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.