राष्ट्रगान के अपमान के विरोध में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन
चंदौली, अगस्त 26 -- चंदौली, संवाददाता । कांग्रेसजनों ने उन्नाव में राष्ट्रगान के बीच में छोड़कर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर आरोप लगाते हुए इसके विरोध में मंगलवार को जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि वायरल वीडियो में अध्यक्ष उठकर जा रहे हैं। वहीं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कोतवाल को तहरीर दी। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग किया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कथित रूप से कार्यक्रम स्थल से चले जाने का जो वीडियो फुटेज सामने आया है। यह भी पढ़ें- अपयश के बाद भी..., राष्ट्रगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.