झांसी, अगस्त 3 -- झांसी। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्तजी की 140वीं जयंती पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के कॉन्कोर्स एरिया में स्थापित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सीमा तिवारी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक द्वारा माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त केवल बुंदेलखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव हैं। उनकी रचनाएँ आज भी समाज में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश देती हैं। इस अवसर पर आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी एवं उपन्यास सम्राट श्री वृंदावन लाल वर्मा की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। यह भी पढ़ें- पीजी कॉलेज में मनी मैथिलीशरण की जयंती कार्यक्रम में संजीव कुमार जाटव, स्टेशन न...