कानपुर, जनवरी 5 -- उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा के केशवनगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई गोष्ठी में उनके योगदान को स्मरण किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि कल्याण सिंह ने राम मंदिर आंदोलन के समय सत्ता और सरकार की परवाह किए बिना जनभावनाओं का सम्मान किया। राम मंदिर के नाम पर उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय लिए। उनके शासनकाल में यूपी में अपराध और माफिया तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाया गया। राज्य मंत्री अजीत पाल ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन राष्ट्र, धर्म और सुशासन के प्रति समर्पित था। पवन प्रताप सिंह, जितेंद्र सचान, आलोक शुक्ला आदि मौजूद रहे। भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में भी संगोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.