राशि वापस नहीं करने पर 22 स्कूलों के प्रभारी हेडमास्टर सह सचिव पर होगा एफआईआर
पलामू, जून 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के 22 न्यू प्राथमिक विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी हेडमास्टर सह सचिव को एक सप्ताह के अंदर राशि वापस नहीं करने की चेतावनी दी गई है। ऐसा नहीं करने पर एफआईआर कराया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2008-2009 से लेकर 2012-2013 में तीन अतिरिक्त वर्ग और कुछ स्कूलों में शौचालय बनाने के लिए सर्वशिक्षा अभियान (अब समग्र शिक्षा अभियान) से राशि दी गई थी, परंतु अभी भी 77 लाख रुपए अबतक असमायोजित है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अधिकांश स्कूलों के प्रभारी हेडमास्टर सह सचिव और ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने पूरी राशि की निकासी कर ली है, परंतु अभी तक न तो अतिरिक्त वर्ग कक्ष पूरा हो सका है और न ही शौचालय का निर्माण पूर्ण हुआ है। कुछ हेडमास्टर सह सचिव ने पूरी राशि की निकासी कर कुछ भी काम नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.