गढ़वा, नवम्बर 17 -- रमना। रमना निवासी मिथिलेश कुमार पासवान ने रमना उप-डाकघर से हाल में हुई राशि निकासी में उप-डाकपाल पर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए डाक निरीक्षक श्री बंशीधर नगर से न्याय की गुहार लगाई है। डाक निरीक्षक को भेजे गए पत्र में मिथिलेश ने लिखा है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले रमना उप-डाकघर से 30 हजार रुपये की निकासी की थी लेकिन काउंटर पर सिर्फ 15 हजार रुपये ही भुगतान किया गया। मामले की शिकायत करने के बावजूद उप-डाकपाल की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उससे डाकघर की साख पर बट्टा लग रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर समुचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। मामले में उप डाकपाल धनराज पासवान ने बताया कि निकासी की गई संपूर्ण राशि उन्हें दी गई है। काउंटर पर ही जमा-निकासी का पैसा मिलाए जाने का प्रावधान है। आरोप पूरी तरह निराधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.