जमुई, मई 4 -- बरहट, निज संवाददाता सरकार द्वारा हर पंचायत में सामुदायिक पुस्तकालय भवन खोलने की योजना प्रखंड़ क्षेत्र में फाइलों तक सिमट कर रह गई। प्रखंड़ के अधिकांश पंचायत में इसकी शुरुआत भी नहीं हुई। और जहां भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। ऐसा ही एक मामला प्रखंड़ के नूमर पंचायत के वार्ड नंबर 5 कटका मुसहरी से जुड़ा है। जहां वर्ष 2022-23 में करीब 7 लाख 89 हजार रुपये की लागत से दो कमरे का पुस्तकालय भवन बनाया जाना स्वीकृत किया गया । यह कार्य 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत हुआ। किंतु लगभग 5 वर्ष बीत जाने के बाद छत का ढलाई नहीं होना, अधूरा खाली पड़ा दीवार विभागीय उदासीनता के साथ पदाधिकारियों की कार्य शैली पर सवाल खड़ा करती है। स्थिति यह हो गई है कि आधा-अधूरा ढांचा भी अब जर्जर होने लगा है और परिसर में झाड़-झंखाड़ उग आए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.