सासाराम, फरवरी 4 -- शिवसागर, एक संवाददाता। पूरी राशि की निकासी के बाद भी सिल्लारी पंचायत भवन की चहारदीवारी निर्माण नहीं कराया गया। बताया गया कि निर्माण को लेकर विभिन्न तिथियों में लगभग 11 लाख रुपये की निकासी की गई। लेकिन ना ही चहारदीवारी निर्माण पूरा किया गया है और ना ही कार्यस्थल पर शिलापट्ट लगाया गया है। वहीं अधिकारी उदासीन बने हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...