भागलपुर, मार्च 6 -- प्रखंड के 14 सरकारी विद्यालय, समग्र विद्यालय अनुदान की राशि अब तक खर्च नहीं की गई है। राशि नहीं निकाले जाने पर विभाग ने अविलंब राशि निकाल कर खर्च करने का निर्देश दिया है। बीआरसी के लेखापाल पवन कुमार ने बताया कि विभाग ने 28 फरवरी तक राशि निकालकर खर्च करने का निर्देश दिया था। बावजूद प्रखंड के एक दर्जन से अधिक विद्यालय से राशि निकाला ही नहीं है। अविलंब राशि निकाल कर खर्च कर उपयोगिता प्रमाण पत्र दिए जाने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...