जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य ने विभागाध्यक्षों द्वारा पांच-पांच लाख रुपए की राशि नहीं खर्च करने पर नाराजगी जतायी। प्राचार्य ने शनिवार को विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ बैठक की और कहा कि वर्ष 2024 25 में कुछ विभागों ने एक भी रुपए नहीं खर्च की जबकि कुछ विभागों ने कम राशि खर्च की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी विभागों के खर्च की रिपोर्ट मांगी गई है। यह राशि इसीलिए दी जाती है ताकि कॉलेज के विभिन्न विभाग अपनी जरूरत को पूरी कर सकें लेकिन यह सुविधा मिलते हुए भी विभाग अपनी खरीदारी नहीं करते हैं। बताया कि इस संबंध में मुख्यालय को सूचित कर दी जाएगी। जिन विभागों मैं राशि नहीं खर्च की है उन्हें मुख्यालय को खुद जवाब देना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.