मुंगेर, दिसम्बर 26 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत पिछले कई महीनो से लाभार्थी छात्र-छात्राओं को लोन किस्त की राशि नहीं मिल पा रही है। राशि नहीं मिलने से वैसे परीक्षार्थी को अगली परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है। इस संबंध में लाभार्थी अनुभव कुमार ने बताया कि अब कुछ ही दिनों के बाद मेरा पांचवा सेमेस्टर के लिए फॉर्म भरना है। लेकिन अब तक कई माह के बाद भी राशि अकाउंट में नहीं आया है। जिसके कारण अब पटना में रहना भी मुश्किल हो गया है। जबकि प्रीति कुमारी मुस्कान कुमारी भवेश कुमार ने बताया कि चुनाव समापन के बाद भी अब तक लोन की राशि जो किस्त के रूप में दी जाती है वह नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षा नजदीक रहने के कारण परीक्षा फी भरना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर डीआरसीसी ...