राशि नहीं मिलने पर स्कूलों में बंद हो सकता है मध्याह्न भोजन
आदित्यपुर, अगस्त 7 -- चांडिल। प्रभारी प्रधानाध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को चांडिल बीआरसी भवन में बीईईओ दिनेश दंडपात से मिला। उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक के नाम हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने बताया कि सरस्वती वाहिनी संचालन समिति के बैंक खाते में चार माह से राशि प्राप्त नहीं होने से संयोजिका के द्वारा ऋण लेकर मध्याह्न भोजन योजना का संचालन किया जा रहा है। अब स्थिति विकट हो गई है। राशन दुकानदार भी उधार नहीं देना चाहते हैं। इसके अलावा फल और सब्जी की खरीदारी नगद राशि से करनी पड़ती है। प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने कहा कि माता समितियों ने राशियों के अभाव में इस योजना के संचालन में असमर्थता जताई है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: तीन माह से एमडीएम राशि लंबित, कसमार के शिक्षकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ शीघ्र राशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.