लखीसराय, जून 5 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चननिया गांव की एक ग्राहक सेवा केन्द्र की संचालिका ब्यूटी कुमारी ने दूसरे ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक से 35 हजार रुपए नहीं देने की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। दिए गए आवेदन पत्र में संचालिका ने कहा है कि उनके खाते से दूसरे केन्द्र के संचालक ने 35 हजार रुपए अपने खाते पर स्थानांतरित करा लिया। मांगने पर राशि नहीं दी जा रही है। पुलिस के अनुसार इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...