मधुबनी, फरवरी 21 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। धोखाधड़ी कर लोगों से वसूल की गई लोन की राशि गबन करने के मामले में एक कंपनी के कलेक्शन अफसर पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन अफसर लौकही नरहिया के आनंद कुमार सिंह पर एक लाख से अधिक रुपए गबन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि कंपनी एरिया कलेक्शन मैनेजर ऋतु राज के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...