समस्तीपुर, जनवरी 4 -- सिंघिया। विभागीय मद में राशि नहीं होने से प्रखंड क्षेत्र के करीब एक हजार से अधिक परिवारों की पीएम आवास योजना की किस्त अटक गई है। इससे लाभार्थियों का निर्माण कार्य छह सात माह से ठप पड़ा है। प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में अब तक 2182 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि 40,000 रुपए दी गई है। इसके अलावा 1834 लाभुकों को दूसरी और 1154 लाभुकों को तीसरी किस्त की राशि दी जा चुकी है। लक्ष्य 2329 लाभुकों का है। बताया गया कि पिछले करीब छह सात माह से अधिक समय से विभागीय मद में राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण लाभुकों को शेष राशि नहीं दी जा सकी है। राशि के अभाव में उनका कार्य ठप पड़ा है। जबकि आवास सहायक द्वारा जियो टैगिंग सहित अन्य आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं। मालूम हो कि उक्त लाभुकों का चयन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.