चतरा, अप्रैल 11 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर प्रखंड में राशि के अभाव में आधा से अधिक पीएम और अबूआ आवास निर्माण कार्य आधा अधुरा पड़ा हुआ है। आवास निर्माण कार्य पूरा करने के लिए आवास के लाभार्थी प्रखंड कार्यालय और मुखिया और आवास के कोडीनेटर के चक्कर काट रहे हैं। लाभार्थियों का कहना है कि किसी को 30 हजार रुपए तो किसी का 40 रूपए की राशि की भूगतान हुई है, इसके बाद हमलोगों को आवास कार्य पूरा करने के लिए राशि का भूगतान नहीं हो पा रहा है। कभी जीयो टैग का झमेला है तो कभी राशि नहीं आया है इसका झमेला है, इसी कारण आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। जबकि प्रखंड में सप्ताहिक बैठक में मुखिया एवं आवास से संबंधित अधिकारियों को आवास कार्य पूरा करने का लागातार निर्देश दिया जाता है। जबकि हकीकत यह है कि बहुत से पंचायत में आवास निर्माण कार्य अ...