नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- मंगल और चंद्रमा कर्क राशि में, चंद्रमा अश्लेषा नक्षत्र के हैं और इस नक्षत्र के मालिक बुध होते हैं। यह चंद्रमा और बुध का कॉम्बिनेशन है, राशि कर्क है। शुभता की स्थिति रहेगी लेकिन थोड़ा कम शुभ क्योंकि बुध के नक्षत्र में चंद्रमा बुध के नक्षत्र में जाने पर बुध अस्त होता है तो यह कॉम्बिनेशन यह एक तरीके से आप समझिये कि बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन नहीं कहा जाएगा, परोक्ष रूप से यह थोड़ा मध्यम कहा जाएगा। गुरु और केतु सिंह राशि में, सूर्य, बुध, शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।राशिफलमेष राशि: सीने में विकार संभव है। गृह कलह के आसार दिख रहे हैं। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी होगी, प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। यह भी पढ़ें- 3 नवंबर से 6 राशियों के ल...